भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के रुड़की आगमन की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच विवाद को सुलझाने के लिए टिकैत आ रहे थे। पुलिस ने विधायक के आवास के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। हालांकि टिकैत हरिद्वार में डाम कोठी चले गए।
खानपुर विधायक उमेश कुमार तथा पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच चले विवाद के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रुड़की आने की सूचना से पुलिस में हड़कम्प मच गया।
आनन-फानन में पुलिस अधिकारी विधायक उमेश कुमार के आवास पर पहुंचे तथा उसके दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कराया।
खानपुर विधायक तथा कुंवर प्रणव चैंपियन के बीच हुआ था विवाद
खानपुर विधायक उमेश कुमार तथा पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बीच विवाद के मामले को लेकर इंटरनेट मीडिया पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इंटरनेट मीडिया पर हाल ही में सुलह कराने की पेशकश की थी।
इसके चलते ही शनिवार दोपहर को राकेश टिकैत के पहले मंगलौर गुड़ मंडी और वहां से विधायक उमेश कुमार के आवास पर आने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद आनन-फानन में सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट तथा गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया है। हालांकि राकेश टिकैत वहां पर नहीं पहुंचे। सूचना मिली है कि वह हरिद्वार में डाम कोठी पर गए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश