दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है, लेकिन पहाड़ों में अभी तक बर्फबारी नहीं शुरू हुई है। हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

भले मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में बारिश नहीं हो रही हो, लेकिन सूखी ठंड लोगों को जमकर परेशान करने लगी है। इस वर्ष पहाड़ों में भी अभी तक बर्फबारी भले ही ना हुई हो, लेकिन तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है। यहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसके चलते यहां बहने वाले नाले और झरने जमने लगे हैं। बदरीनाथ धाम के समीप बहने वाली इंद्रधारा भी जम चुकी है।
केदारनाथ में भी शाम होते ही तापमान में गिरावट आ रही है। रात को यहां तापमान माइनस 5 तक पहुंच रहा है, जिससे पानी व पाला जम रहा है और सुबह कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
बीते 3 नवंबर को केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। अब धाम में पुनर्निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं के मजदूर व कुछ पदाधिकारी मौजूद है। बीते दस दिनों से धाम में ठंड का प्रकोप बढ़ा है।
यहां पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न बाद 4 बजे तक मौसम ठीक रह रहा है। शाम 5 बजे के बाद यहां शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से ठंड हो रही है। साथ ही रात को तापमान मानइस में जा रहा है, जिससे पानी जमने लगा है।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर