उत्तराखंड युवा कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही नियुक्तियों को लेकर खींचतान आखिरकार राष्ट्रीय नेतृत्व के बदलते ही समाप्त हो गई राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की जगह युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को बनाया गया है

इसी के तहत प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने अपने प्रदेश कार्यकारिणी एवं कुछ जिलों और विधानसभा के कार्यकारिणी में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन किया है जिसमें मुख्य रूप से देहरादून जिले के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष गढ़वाल विश्वविद्यालय एवं वर्तमान में राष्ट्रीय संयोजक युवा कांग्रेस भूपेंद्र नेगी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है
पूर्व में भूपेंद्र नेगी देहरादून युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि गढ़वाल विश्वविद्यालय रह चुके हैं एवं वर्तमान समय में राष्ट्रीय संयोजक युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ राज्यों में से सह प्रभारी युवा कांग्रेस के रूप में काम कर रहे हैं

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर