देहरादून
भारतीय जनता पार्टी की भाजपा नेत्री व कई वर्षों से लगातार भाजपा से पार्षद अमिता सिंह के देहरादून स्थित आवास पर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमें उत्तराखंड प्रदेश में किसानों की समस्याओं के विषयों पर पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर उपस्थित रहे। उन्होंने उत्तराखंड मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा की भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष जो भी समस्याएं हमने रखीं थीं उनमें से कई महत्वपूर्ण मांगे मुख्यमंत्री ने पूर्ण कर दी है आगे भी भारतीय किसान यूनियन तोमर किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करती रहेगी साथ ही उन्होंने अमिता सिंह को उत्तराखंड प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष किसान यूनियन तोमर बनाने की घोषणा की उन्होंने कहा की अगली बैठक 15/1/2026 में श्रीमती अमिता सिंह को उत्तराखंड प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान यूनियन तोमर विधिवत नियूक्त किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने सर्वसम्मति से अमिता सिंह के पक्ष में सहमति प्रदान की।
इस अवसर पर पवन त्यागी राष्ट्रीय प्रतिनिधि राष्ट्रीय किसान यूनियन (तोमर) विरेन्द्र सिंह तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष , प्रदेश प्रवक्ता चंदन त्यागी, दीपक तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष हनी बालियान, महिपाल सिंह सदस्य,अमजद खान आदि उपस्थित रहे।
The post भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की महत्वपूर्ण बैठक, किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करती रहेगी भाकियू – संजीव तोमर first appeared on MJ.
The post भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की महत्वपूर्ण बैठक, किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करती रहेगी भाकियू – संजीव तोमर appeared first on MJ.

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्यों में न बरती जाए किसी प्रकार की शिथिलता
Unlocking the Pharaoh’s Fortune: Top 5 Ancient Egypt Themed Slots of All Time