उत्तराखंड में साइबर हमले मामले में आईजी क़ानून व्यवस्था ने पत्रकारवार्ता की। उन्होंने कहा कि सारा डेटा सेफ है। सभी एप्लीकेशन चल रही है।
उत्तराखंड में हुए साइबर हमले को लेकर आईजी क़ानून व्यवस्था निलेश आनंद भरणे ने पत्रकारवार्ता की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए डीएसपी साइबर की अगुआई में एसआइटी का गठान किया गया है।साइबर हमला है या ख़ुद से कोई वायरस आया है इसकी जांच की जा रही है। अभी तक कोई नुक़सान नहीं हुआ है। जहां तक फिरौती की मांग है तो उन्होंने रक़म खोली नहीं है। सारा डेटा सेफ है। सभी एप्लीकेशन चल रही है।
उन्होंने बताया कि सभी मिशन को कई बार स्कैन किया गया है। 1400 मिशन चल रहे हैं। केवल सीसीटीएनएस पर हमला नहीं था। सीसीटीएनएस ने सबसे पहले मामला पकड़ा था। क्योंकि उस दिन छुट्टी की वजह से सभी कार्यालयों में काम बंद थे। जबकि सीसीटीएनएस पर काम हो रहा था।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर