उत्तराखंड की सीमा में आने वाले वाहनों का ग्रीन सेस स्वत: कट जाएगा। इसके लिए सभी सीमाओं पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जा चुके हैं। अब परिवहन विभाग यहां ऑटोमेटेड व्हीकल ग्रीन सेस कलेक्शन सिस्टम (एवीजीसीसीएस) शुरू करने जा रहा है। इसके लिए कंपनी की तलाश तेज हो गई है।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ग्रीन सेस वसूलने की अधिसूचना जारी हुई थी। लेकिन, यह प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो पाई है। विभाग ने पहले टोल प्लाजा के माध्यम से ग्रीन सेस वसूली की योजना बनाई थी लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया है।
इंटेलिजेंट टोलिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर से एवीजीसीसीएस की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के तहत वाहन की नंबर प्लेट को सॉफ्टवेयर पढ़ेगा और सीधे एनपीसीआई को रिक्वेस्ट भेजेगा। एनपीसीआई से उस वाहन का फास्ट टैग का वॉलेट चिह्नित हो जाएगा, जिससे उस खाते से ग्रीन सेस का पैसा स्वत: कट जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकाला गया 60 किलोग्राम शहद
मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार