यूनिफॉर्म सिविल कोड: 18 को सीएम धामी को सौंपी जाएगी यूसीसी की नियमावली, विशेष समिति के साथ बुलाई गई बैठक
समिति अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह का कहना है यूसीसी नियमावली का कार्य पूरा होने के बाद प्रकाशन के लिए भेजा गया था, जिसे 18 अक्तूबर को सीएम को सौंपा जाएगा।
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की नियमावली 18 अक्तूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपी जाएगी। उसी दिन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक भी बुलाई गई है। नियमावली एवं क्रियान्वयन समिति की अंतिम बैठक के बाद नियमावली को प्रकाशन के लिए भेजा गया था, जो प्रिंट होकर आ गई है।
समिति ने इसका ड्राफ्ट सौंपने के लिए समय मांगा था। सीएम ने 18 अक्तूबर का समय दिया। उसी दिन मुख्यमंत्री की ओर से यूसीसी पर विशेष समिति के साथ बैठक भी बुलाई गई है। समिति अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह का कहना है कि बैठक का एजेंडा अभी मिला नहीं है।
नियमावली का कार्य पूरा होने के बाद प्रकाशन के लिए भेजा गया था, जिसे 18 अक्तूबर को सीएम को सौंपा जाएगा। नियमों के साथ उसकी वेबसाइट और मोबाइल एप का काम भी लगभग पूरा हो गया है

More Stories
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा
श्रद्धा, सुरक्षा और सुगमता के उत्कृष्ट समन्वय से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है कांवड़ यात्रा, 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार से अधिक शिवभक्त अब तक लौटे चुके हैं सकुशल
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति