प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत 35 हजार से अधिक शिक्षक ओपीडी में कैशलेस सुविधा से लाभान्वित होंगे।
प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों को गोल्डन कार्ड से ओपीडी में कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकती है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजेगा।
शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत 35 हजार से अधिक शिक्षक लाभान्वित होंगे। शिक्षकों को गोल्डन कार्ड पर अस्पताल में भर्ती होने पर ही कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा के मुताबिक इलाज के लिए पैनल में कई अस्पताल हैं, लेकिन कुछ अस्पतालों में गोल्डन कार्ड होने के बावजूद इलाज की सुविधा नहीं मिल रही। कुछ में स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं
गोल्डन कार्ड से इलाज के नाम पर शिक्षकों के ग्रेड वेतन से हर महीने 10 फीसदी की कटौती की जा रही है। थापा ने कहा, शिक्षक संगठन इस मसले पर शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान से मिल चुका है। संगठन का कहना है कि शिक्षकों को ओपीडी के पर्चे से लेकर भर्ती होने तक इलाज का पूरा खर्च गोल्डन कार्ड के माध्यम से कैशलेस होना चाहिए।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर