देहरादून
देवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे एवं सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने बृहस्पतिवार, देर साम को एफआरआई में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को समयबद्व तरीके से चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान गढ़वाल आयुक्त एवं सूचना महानिदेशक ने मुख्य पंडाल, स्टेज डिजाइन एवं लेआउट को लेकर इंजीनियर्स के साथ विस्तार से चर्चा की। साथ ही वीआईपी, वीवीआईपी और कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आम जनता हेतु बैठने की उचित व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी आदि व्यवस्थाएं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी, व्यवस्था अधिकारी रामपाल रावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
The post देवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे एवं सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने एफआरआई मे आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा first appeared on MJ.
The post देवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे एवं सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने एफआरआई मे आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा appeared first on MJ.

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर