आज से टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए इस समय खुलेगा पोर्टल, यहां करें अप्लाई
दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। अभी हेली सेवा की बुकिंग दो से 31 मई तक के लिए होगी। आगे की यात्रा के लिए दोबारा से बुकिंग की तिथि घोषित की जाएगी।
चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू होगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट को दोपहर 12 बजे बुकिंग के लिए खोला जाएगा।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की सीईओ सोनिका ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से केदारनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर हेली टिकटों की बुकिंग की जाएगी।
ये होगा प्रति यात्री आने-जाने का किराया
गुप्तकाशी से केदारनाथ -8532 रुपये
फाटा से केदारनाथ-6062 रुपये
सिरसी से केदारनाथ-6060

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर