मलेथा में रेल परियोजना के निर्माण में लगे मजदूरों के कमर में सिलिंडर फटने से लगी आग
तहसील कीर्तिनगर के मलेथा गांव में रेल परियोजना के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के कमरे में गुरुवार को शार्ट सर्किट के बाद गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। आग में सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां मजदूर नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
कोतवाल कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने बताया कि मलेथा में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां मजदूरों के रहने के लिए टीनशेड बनाए गए हैं। गुरुवार को कमरे में शार्टसर्किट के बाद रसोई गैस के सिलिंडर में अचानक आग लग गई
मौके पर पहुंचे अग्निशमन सेवा श्रीनगर के लीडिंग फायर मैन संजय और फायर सर्विस के चालक सोनू कुमार सैनी ने बताया कि आग लगने से दो बाइक, आठ बेड के साथ मजदूरों का सामान, कपड़े, पैसे और सामूहिक भोजनालय में रखी राशन आदि जलकर राख हो गई। वहीं, कोतवाल ने बताया कि श्रीनगर से फायर सर्विस बुलाकर आग को बुझा लिया गया है। बाकि नुकसान का जायजा लिया जा रहा है

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर