June 13, 2026

तड़के सुबह दून पुलिस और राजस्थान के बदमाशों में मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी

देहरादून

तड़के सुबह दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान के दो बदमाशों को नयागांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर पर लगी गोली*

*नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान नयागांव चौकी बैरियर पर RJ नंबर की कार मे सवार बदमाशों द्वारा बैरियर पर टक्कर मारकर सेलाकुई की तरफ भागने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया, बदमाश कार से चांदनी चौक से भूरपुर की तरफ भागे, रामगढ़ के रपटे में गाड़ी छोड़कर नदी की तरफ भागते हुए बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई,पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में पुलिस मुठभेड़ मे एक बदमाश घायल, दूसरे बदमाश को पीछा कर पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन बदमाशों की तलाश जारी*

*मुठभेड़ मे गिरफ्तार एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, घायल बदमाश को उपचार हेतु तत्काल प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया*

*घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना*

*उच्च अधिकारियो द्वारा मौके व चिकित्सालय पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई*

*घायल बदमाश प्रेम नगर चिकित्सालय से दून अस्पताल के लिए हुआ रेफर, दून चिकित्सालय में कराया जा रहा है उपचार*

*दोनों बदमाशों से दो देशी तमंचे, खोखा व जिन्दा कारतूस हुए बरामद, घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद*

*गिरफ्तार बदमाशों का नाम पता*

1.रिंकू मीणा पुत्र सियाराम निवासी-ग्राम अखरोट तहसील मण्डावर थाना मण्डावर जिला दौसा राजस्थान उम्र 30 वर्ष ( *मुठभेड़ मे घायल*)

2.विनोद कुमार मीणा पुत्र रामलाल मीणा ग्राम व पोस्ट झारेड़ा तहसील हिंडौन सिटी जिला करौली राजस्थान उम्र 32 वर्ष

मुठभेड़ में घायल बदमाश रिंकू मीणा के विरुद्ध राजस्थान में हत्या सहित कई संगीन अपराधों का इतिहास

दूसरे अभियुक्त विनोद मीणा के विरुद्ध राजस्थान मे कई संगीन अपराध दर्ज

The post तड़के सुबह दून पुलिस और राजस्थान के बदमाशों में मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी first appeared on MJ.

The post तड़के सुबह दून पुलिस और राजस्थान के बदमाशों में मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी appeared first on MJ.