
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को सेलाकुई विकासनगर हाइवे में ई -रिक्शा चालको द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से ई -रिक्शाओ के संचालन तथा उससे यातयात व्यवस्था बाधित होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात को यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा एवं वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु विकासनगर/सेलाकुई हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने /नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 10/10/2024 को यातायात पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर विकास नगर सेलाकुई हाइवे में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 120 वाहनों के चालान किए गए, जिसमें 22 ई रिक्शा वाहनों को सीज किया गया , 97 चालान एम0वी0 एक्ट की धाराओं में किए गए तथा 6500/- रुपए सयोजन शुल्क वसूला गया। उक्त कार्रवाई के दौरान ई-रिक्शा चालकों को हाईवे पर न चलने की हिदायत दी गई साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के प्रति भी जागरूक किया गया।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर