देहरादून, । मंगलवार को प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों का हुए नुकसान के संबंध में बैठक की।
बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों से ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी ली। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने नियमित मॉनिटरिंग करने तथा हर दिन की रिपोर्ट मंत्रालय को प्रेषित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को भारत सरकार के मानक के अनुसार शीघ्र कागजी कार्यवाही कर किसानों को उनकी फसलों का मुआवजा देने के निर्देश दिए
कृषि मंत्री गणेश जोशी बताया कि प्रदेश में अतिवृष्टि से वर्तमान में अभी तक 5236 हैक्टीयर कृषि भूमि में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त क्षति के क्षेत्रफल मे से आपदा के मानको के अनुसार 33 प्रतिशत से अधिक क्षति का क्षेत्रफल 3358 हेक्टेयर है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा 5236 हेक्टेयर से 1367है० सिंचित और 3358है० असिंचित है।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में किसान के साथ खड़ी है और जल्द से जल्द सरकार किसानों की फसल का मुआवजा मानकों का अनुसार दिया जाएगा।
इस अवसर पर निदेशक कृषि केसी पाठक, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश