देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 25-10-2025 को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रेमनगर, ठाकुरपुर रोड , नन्दा की चौकी, सुधोवाला , विधोली सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे कुल 24 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा बस के माध्यम से थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 24 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 6000/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।
The post सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ, शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस की वाहन सेवा, सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों 24 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में first appeared on MJ.
The post सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ, शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस की वाहन सेवा, सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों 24 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में appeared first on MJ.

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर