देहरादून
दिनांक: 21-12-25 की रात्रि समय लगभग 10 बजे मोहिनी रोड स्थित हरी स्टोर के पास स्थित एक आफिस के बाहर बैठी एक महिला की जैकेट में आफिस के बाहर जल रहे एक दिये से अचानक आग लग गई, मौके पर महिला के शरीर पर फैल रही आग को देखकर उसके पास से गुजर रहे दो बच्चों 01: प्रणवत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी: 72 मोहिनी रोड, डालनवाला, उम्र 15 वर्ष तथा 02: दिवजोत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 10 वर्ष के द्वारा बुद्धिमत्ता व साहस का परिचय देते हुए उक्त महिला के कपडों में लगी आग को बुझाया गया, जिससे उक्त महिला की जान बच सकी।
उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आज दिनांक: 14-01-26 को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनो बहादुर बच्चो को सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दोनो बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार लोगों को सहायता के लिये आगे आने हेतु प्रेरित किया गया।
The post साहस को दून पुलिस का सलाम, अदभ्य साहस का परिचय देते हुए महिला की जान बचाने वाले 2 बहादुर बच्चों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित, डालनवाला क्षेत्र में ऑफिस के बाहर जल रहे दीये से पास बैठी महिला की जैकेट में लग गई थी आग first appeared on MJ.
The post साहस को दून पुलिस का सलाम, अदभ्य साहस का परिचय देते हुए महिला की जान बचाने वाले 2 बहादुर बच्चों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित, डालनवाला क्षेत्र में ऑफिस के बाहर जल रहे दीये से पास बैठी महिला की जैकेट में लग गई थी आग appeared first on MJ.

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार