देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों वांछित/ईनामी/पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित करते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में वर्ष 2020 में धोखाधड़ी के अभियोग में अभियुक्त प्रवेश खंडूरी पुत्र श्रीधर प्रसाद जेल गया था, जिसे जिला कारागार देहरादून से कोविड के दौरान 90 दिवस के पैरोल पर रिहा किया गया था, अभियुक्त द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी न ही न्यायालय के समक्ष आत्मसमपर्ण किया गया और न ही विचाराधीन वाद में जमानत प्राप्त की गई।
अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर मा० न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे, जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रवेश खंडूरी पुत्र श्रीधर प्रसाद को बल्लूपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार वारण्टी का नाम पता*
प्रवेश खंडूरी पुत्र श्रीधर प्रसाद निवासी थानो निकट टेलीफोन टावर रानी पोखरी देहरादून
*पुलिस टीम*
*(1)* अ0उ0नि0 गजेंद्र रावत
*(2)* कानि0 श्रीकांत ध्यानी
*(3)* कानि0 संदीप छाबड़ी
The post पैरोल जम्प कर विगत 5 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,. कोविड के दौरान 90 दिन की पैरोल पर आया था जेल से बाहर first appeared on MJ.
The post पैरोल जम्प कर विगत 5 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,. कोविड के दौरान 90 दिन की पैरोल पर आया था जेल से बाहर appeared first on MJ.

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर