देहरादून
आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को डोईवाला निवासी एक महिला द्वारा चौकी लालतप्पड़ पर आकर सूचना दी कि उनकी 6 वर्षीय पुत्री सुबह करीब 10:00 बजे माजरीग्रांट स्थित घर के पास ही एक दुकान पर सामान लेने गई थी, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास काफी तलाश करने के बावजूद जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।
*त्वरित पुलिस कार्यवाहीः-*
मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा तत्काल चौकी प्रभारी लालतप्पड़ और चौकी प्रभारी जौलीग्रांट के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश शुरू करने के साथ-साथ वादी के घर से जाने वाले सभी मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चेक की गई। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन पर बालिका माजरीग्रांट, लालतप्पड़ से भानियावाला की ओर जाती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने तकनीकी मदद और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार ट्रैक करते हुए भानियावाला पेट्रोल पंप के पास से बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस ने मात्र 2 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने डोईवाला पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।
*पुलिस टीम :-*
01- उ0नि0 आदित्य सैनी, चौकी प्रभारी लालतप्पड
02- उ0नि0 चिंतामणि मैठानी, चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट
03- हे0का0 विनोद कुमार
04- हे0का0 राजीव कुमार
05- कानि0 सत्यवीर सिंह
06- कानि0 सचिन सैनी
07- कानि0 सचिन राणा
08- कानि0 सुनित कुमार
09- कानि0 रविन्द्रपाल
The post डोईवाला क्षेत्र से गुमशुदा 6 वर्षीय बालिका को 2 घंटे के अंदर दून पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द first appeared on MJ.
The post डोईवाला क्षेत्र से गुमशुदा 6 वर्षीय बालिका को 2 घंटे के अंदर दून पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द appeared first on MJ.

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर