देहरादून
दिनांक 27/05/2026 को सेलाकुई निवासी महिला द्वारा थाना सेलाकुई पर सूचना दी की उनका नाबालिग पुत्र, जिसे उनके द्वारा किसी बात को लेकर डांट दिया नाराज होकर घर से बिना बताए कहीं चला गया है, जिसे उनके द्वारा ढूंढने का काफी प्रयास किया गया पर उसके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई।
सूचना के आधार पर तत्काल थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 63/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर बालक की तलाश शुरु की गई, बालक की सकुशल बरामदगी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर तत्काल थाना सेलाकुई पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक के घर व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटजो का अवलोकन किया गया साथ ही सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से गुमशुदा बालक की तलाश हेतु सूचना प्रचारित/ प्रसारित की गई। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 28/05/2026 को गुमशुदा बालक को बिहारीगढ के पास, सहारनपुर (उ0प्र0) से सकुशल बरामद कर परिजनो के सुपुर्द किया गया है। बालक की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा किये गए प्रयासों व त्वरित कार्रवाई की परिजनों द्वारा प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 कृपाल सिंह
2- का0 बृजेश रावत
The post गुमशुदा नाबालिक को 24 घण्टे के अंदर सकुशल बरामद कर दून पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द first appeared on MJ.
The post गुमशुदा नाबालिक को 24 घण्टे के अंदर सकुशल बरामद कर दून पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द appeared first on MJ.

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर