आपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संधिक्तो की तलाश हेतु जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र ब्रह्द स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आज दिनांक 05-05-2025 पुलिस की अलग अलग टीमो द्वारा बाहरी राज्यो से जनपद में निवासरत व्यक्तियों/किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 600 से अधिक किरायेदारो/संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई, इस दौरान सत्यापन न कराने/ अनियमितता पाये जाने पर 75 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 07 लाख 50 हजार रूपये के चालान किये गये तथा संदिग्ध पाये गये व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनसे पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया गया तथा 08 संधिक्तो के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 2000/- रू0 का जुर्माना किया गया।
*कार्यवाही का विवरण :-*
1- सत्यापन किये गये व्यक्तियों की संख्या- 605
2- 83 पुलिस एक्ट में चालान – 75
3- 83 पुलिस एक्ट में जुर्माना- 07 लाख 50 हजार रू0
4- 81 पुलिस एक्ट में चालान- 08
5- 81 पुलिस एक्ट में जुर्माना- 02 हजार रू0

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर