थाना रायपुर*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर शराब पीने वालों व हुड़दंग करने वालों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
विगत 15 दिनों में थाना रायपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 258 व्यक्तियों को पुलिस की बस सेवा के माध्यम थाने लाया गया। जहाँ सभी व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 1,03,500 /- रू0 का जुर्माना वसूला गया, साथ ही भविष्य में इस प्रकार के कृत्यों को न करने की सख्त हिदायत दी गई। इसके अतिरिक्त शराब पीकर वाहन चलाने वाले 87 व्यक्तियों के 185 एम0वी0एक्ट के अन्तर्गत वाहनों को सीज करते हुए सभी 87 वाहन चालकों को किया गया, जिनके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट आर0टी0ओ0 कार्यालय को प्रेषित की गई। अभियान लगातार जारी है

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर