कोतवाली ऋषिकेश
दिनांक: 03-11-24 को कोतवाली ऋषिकेश पर वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि प्रदीप चन्द्र, जिससे वादिनी पिछले 01 साल से बात करती थी, के द्वारा वादिनी से शादी करने का वादा करके उसे अपने विश्वास में लेकर वादनी से उसकी प्राईवेट वीडियो बनवाकर अपने फ़ोन पर मंगाई गयी तथा उक्त वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वादिनी को ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सबंध बनाये गये।
अभियुक्त द्वारा अपने एक परिचित प्रदीप कुमार को भी शिकायत कर्ता की उक्त अश्लील विडिय़ो भेजी गयी, जिसके द्वारा भी शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये गये, जब वादिनी द्वारा इसका विरोध किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा वादनी को विडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी गयी। वादिनी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 575/24 धारा 376,506 भा0द0वि0 बनाम प्रदीप चन्द्र तथा प्रदीप कुमार पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियोग में आवश्यक साक्ष्य संकलन कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नामजद दोनो अभियुक्तों के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त कर उन्हें पूछताछ हेतु थाने लाया गया, अभियुक्तों से पूछताछ तथा अभियोग में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनो अभियुक्तों को बाद पूछताछ मौके से गिरफ्तार किया गया।
*नाम /पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- प्रदीप चन्द्र पुत्र दरबान सिंह नि0 ग्राम टोला तहसील यमकेश्वर, थाना लक्ष्मणझूला, पौडी गढवाल, उम्र- 26 वर्ष।
2- प्रदीप कुमार पुत्र रमेश चन्द नि0 ग्राम- पटना तहसील यमकेश्वर, थाना लक्ष्मणझूला, पौडी गढवाल, उम्र- 31 वर्ष।
*पुलिस टीम :-*
01- म0उ0नि0 मीनू यादव
02- आरक्षी निकेश कुमार

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police”