देहरादून
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लम्बे समय से फरार/वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 19/09/2025 को थाना रानीपोखरी में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-79/2025, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तगण (1) कृष्ण कुमार उर्फ अंडो पुत्र मंगलगिरी निवासी ईसापुर थाना निगोही शाहजहांपुर (2) लालू पुत्र रामपाल निवासी उपरोक्त (3) मोहनलाल उर्फ चपेटा पुत्र छोटेलाल निवासी उपरोक्त (4) बिहारी उर्फ गंगा निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश, जिनके द्वारा संगठित गिरोह बनाकर, स्थान बदल-बदल कर चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओ को अजांम दिया गया था। अभियोग में पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तो (1) कृष्ण कुमार व (2) बिहारी उर्फ गंगा को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था । अभियुक्त लालू अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बदस्तूर फरार चल रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई। अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का अपराधी है तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त लालू को पंजाब, अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया गया।
*नाम /पता गिरफ्तार अभियुक्त*
लालू पुत्र रामपाल, निवासी ईसापुर थाना निगोही शाहजहांपुर, उत्तरप्रदेश।
The post गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने अमृतसर, पजांब से किया गिरफ्तार first appeared on MJ.
The post गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने अमृतसर, पजांब से किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्पा सेंटर में बिना सत्यापन के महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई, स्पा सेंटर को कराया बंद
मुख्यमंत्री धामी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में की भेंट, अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से कराया अवगत