July 6, 2026

भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों के साथ 3 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से लाखों रू0 मूल्य की अवैध स्मैक तथा गांजा हुआ बरामद

देहरादून

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ”ड्रग्स फ्री देवभूमि“ के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 06-07-2026 को चैकिंग के दौरान पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों, *कबाड़ी पुल से थाने की ओर आने वाले रास्ते पर वाहन संख्या- यू0पी0-86-एक्स-5007 में सवार 02 नशा तस्करों करन व हिमांशु को 7.98 ग्राम व 8.61 ग्राम अवैध स्मैक तथा आरटीओ चैक पोस्ट आशारोडी के पास से एक अन्य नशा तस्कर अचंल राजपूत को 10 किलो 202 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।* साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। अभियुक्तो के विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बरामद मादक पदार्थो को देहरादून में नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों व शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को महंगे दामो में बेचकर मुनाफा कमाने के लिये सहारनपुर तथा बिहार से लेकर आना बताया गया।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- करन पुत्र शिशुपाल निवासी ग्राम वीरसिंहपुर, थाना तिलहर, जिला शाहजहाँपुर, उ0प्र0, उम्र- 21 वर्ष
2-हिमांशु पुत्र राजू, निवासी ग्राम कैलाशपुर चन्द्रबनी कोतवाली पटेलनगर देहरादून, मूल पता शामली, बागपत, उ0प्र0 ,उम्र 20 वर्ष
3- अंचल राजपूत पुत्र महाचन्द्र सिंह, निवासी झुग्गी बस्ती बिंदाल, थाना कैंट, मूल पता ग्राम गायघाट, थाना गायघाट, जिला मुज्जफरपुर, बिहार, उम्र 20 वर्ष।

*बरामदगी विवरण*

1- 07.98 ग्राम स्मैक (करन)
2- 08.61 ग्राम स्मैक (हिमाशु)
3- 10 किलो 202 ग्राम अवैध गांजा(अंचल राजपूत)
4- वाहन संख्या- यू0पी0-86-एक्स-5007

*(बरामद मादक पदार्थो की अनुमानित कीमत करीब 08 लाख रुपये)*

*पुलिस टीम :-*

1- नि० विनोद सिंह गुंसाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर
2-उ0नि0 जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
3- उ0नि0 ओमवीर सिंह
4- हे0कानि0 सुशील कुमार
5- कानि0 जितेन्द्र कुमार
6- कानि0 सुधीर सिंह
7- कानि0 प्रदीप कुमार
8- कानि0 आशीष असवाल
9- कानि0 प्रवीण कुमार
10- कानि0 राहुल कुमार

The post भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों के साथ 3 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से लाखों रू0 मूल्य की अवैध स्मैक तथा गांजा हुआ बरामद first appeared on MJ.

The post भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों के साथ 3 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से लाखों रू0 मूल्य की अवैध स्मैक तथा गांजा हुआ बरामद appeared first on MJ.

You may have missed