देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान दिनांक: 04-06-26 को मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मण मन्दिर रोड, हर्रावाला के पास से 02 अभियुक्तों 01: संतोष सिंह पुत्र अवधेश सिंह को 1680 कैप्सूल Dicyclomine HCI Tramadol HCI Acetaminophen तथा 02: जाकिर पुत्र सफीक अहमद Dicyclomine HCI Acetaminophen 960 कैप्सूल, 600 टेबलेट VscysV Alprazolam tablets IP 0-50 mg *(दोनो अभियुक्तो से कुल 2640 नशीले कैप्सूल व 600 टेबलेट)* बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-170/2026 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त बरामद प्रतिबन्धित कैप्सूल व टेबलेट को वो शाहजहांपुर के एक मेडिकल स्टोर से खरीदकर लाये थे, जिन्हें वो देहरादून में शिक्षण संस्थानो में पढ रहे छात्र/छात्राओं तथा अन्य नशेडियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- संतोष सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी गद्दीपुर गेहरतपुर, पो०- बिल्लदपुर, थाना सिंधोली, जनपद शाहजहांपुर, उ०प्र० हाल पता – केशवपुरी बस्ती, फौजी की दुकान के पास, उम्र- 26 वर्ष
2- जाकिर पुत्र सफीक अहमद निवासी बेटागोकुल, थाना बेटागोकुल, जिला हरदोई, उ०प्र० हाल पता – संजय टैक्सी वाले के पास केशवपुरी बस्ती, डोईवाला, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष
*बरामदगी:-*
01- अभियुक्त सन्तोष से बरामद Dicyclomine HCI Tramadol HCI Acetaminophen 1680 कैप्सूल
02- अभियुक्त जाकिर से बरामद Dicyclomine HCI Acetaminophen 960 कैप्सूल तथा VscysV Alprazolam tablets IP 0-50 mg – 600 टेबलेट
*( कुल 2640 नशीले कैप्सूल व 600 टेबलेट )*
*पुलिस टीम :-*
01- उ0नि0 कमलेश गौड, चौकी प्रभारी हर्रावाला
02- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
03- हे0का0 दरबान सिंह नेगी
04- का0 रविन्द्र टम्टा
05- का0 दिनेश रावत
The post भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार first appeared on MJ.
The post भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

More Stories
मुख्य सचिव उत्तराखंड ने टिहरी गढ़वाल में बजरंग सेतु एवं हिलान्स हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री
पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात्रि नगर क्षेत्रान्तर्गत होटल/रेस्टोरेंट/ढाबों/पब/बार में चलाया आकस्मिक चैकिंग अभियान