देहरादून
दिनांक: 21/09/2024 को वादी द्वारा कोतवाली विकासनगर पर आकर एक प्रार्थना पत्र उनकी नाबालिक पुत्री को राशीद व साकीर द्वारा अपनी गाडी में बैठाकर उसकी अश्लील विडीयो बनाकर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा- 70(2)/77/351(3)भान्यासं0 व धारा 5ळ/6 पोक्सो अधि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सर्विलांस की सहायता से अभियुक्तों के सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 22-09-2024 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों 1- राशिद पुत्र इम्तयाज निवासी डांडा बस्ती डाकपत्थर विकासनगर उम्र-20 वर्ष, 2- साकिर पुत्र नासिर निवासी डांडा बस्ती डाकपत्थर विकासनगर उम्र-20 वर्ष को पुल न0 02 विकासनगर के पास से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
1- राशीद पुत्र इम्तयाज निवासी डांडा बस्ती डाकपत्थर विकासनगर उम्र-20 वर्ष ।
2- साकिर पुत्र नासिर निवासी जीवनगढ विकासनगर उम्र-20 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- म0उ0नि0 नीमा रावत
2- हे0का0 रामगोपाल सैनी
3- कानि0 चमन सिह चौहान

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर