देहरादून
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए रायवाला पुलिस द्वारा विगत 02 दिनों में रायवाला क्षेत्र मे सार्वजनिक स्थानों पर, सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 22 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए चालान किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
The post शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस, सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध की कार्रवाई, 22 लोगों को हिरासत में लिया first appeared on MJ.
The post शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस, सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध की कार्रवाई, 22 लोगों को हिरासत में लिया appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर
मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, 23.32 करोड़ की लागत को मिली मंजूरी