
हरिद्वार
ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली दिव्यांशी वर्मा पुत्री वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस शहीद भगत सिंह कॉलेज में हुए छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर दिल्ली में अपने क्षेत्र, शहर एवं राज्य का नाम रोशन किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैम्पस शहीद भगत सिंह कालेज में हुए छात्र संघ चुनाव में दिव्यांशी वर्मा ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। ज्वालापुर क्षेत्र के पीठ बाजार की रहने वाली दिव्यांशी वर्मा की दिल्ली में हुई जीत पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,राज्यमंत्री दीप्ती रावत समेत कई राजनेताओं एवं अधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। दिव्यांशी वर्मा के दादाजी वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकांत प्रेमी भी सीनियर पत्रकार और लोकतंत्र सेनानी रहे है। जब कि इनके पिता अवनीश प्रेमी भी उत्तराखंड राज्य के वरिष्ठ पत्रकार है। क्षेत्र एवं परिजनों में दिव्यांशी वर्मा की इस उपलब्धि पर खुशी की लहर।
The post वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी की पुत्री दिव्यांशी वर्मा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की first appeared on MJ.
The post वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी की पुत्री दिव्यांशी वर्मा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की appeared first on MJ.

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर