अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन अब सख्त ऐक्शन लेने जा रहा है। अतिक्रमणकारियों ने अगर खुद ही अतिक्रमण नहीं तोड़ा तो प्रशासन की ओर से बुलडोजर ऐक्शन होगा। इसको लेकर प्रशासन की ओर से सख्त वार्निंग दी गई है।
देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी है। अब तक चिह्नित किए गए 161 में से 123 अतिक्रमण पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। अगर लोगों ने इन्हें खुद नहीं तोड़ा तो कैंट बोर्ड और सिंचाई विभाग इन अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाएगा। इसके लिए अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिए जा रहे हैं
जिलाधिकारी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए एसडीएम सदर हरगिरी को इसकी जिम्मेदारी दी थी। कैंट बोर्ड सीईओ के साथ मिलकर दो दिन में तहसील प्रशासन, कैंट बोर्ड और पुलिस ने टपकेश्वर मंदिर मार्ग पर 92 अतिक्रमण चिह्नित कर इन पर लाल निशान लगा दिए हैं।
एसडीएम हरगिरी ने बताया कि कैंट बोर्ड अतिक्रमण करने वालों को ध्वस्तीकरण के नोटिस दे रहा है। वहीं, डाकरा बाजार में सिंचाई विभाग की जमीन पर लंबे समय से कब्जा चल रहा है। इसे लेकर पहले भी कई बार चिह्नीकरण किया गया, लेकिन इस बार डीएम की सख्ती पर सिंचाई विभाग ने यहां लाल निशान लगाने शुरू कर दिए हैं। कुल 69 चिह्नित अतिक्रमण में से 31 पर लाल निशान लगा दिए हैं।

More Stories
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा
श्रद्धा, सुरक्षा और सुगमता के उत्कृष्ट समन्वय से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है कांवड़ यात्रा, 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार से अधिक शिवभक्त अब तक लौटे चुके हैं सकुशल
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति