महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में उनके चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का जो मार्ग दिखाया, हमें अपने जीवन में उनके सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज में शांति, समृद्धि और सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के आदर्श हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के मूल्यों और सिद्धान्तों पर आधारित जीवनशैली के आदर्शों का अनुसरण करते हुए हमें जीवन में आगे बढ़ना चाहिए
इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी और उपनिदेशक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित सूचना निदेशालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर