पूर्व सीएम हरीश रावत ने ऑपरेशन सिंदूर पर दी प्रतिक्रिया कहा भारतीय सेना ने आपने फिर से यह स्थापित कर दिया कि भारत की तरफ जो भी आंख उठेगी, उस आंख को फोड़ने का भारत दम रखता है। आपने हमारे गौरव को ऊंचा उठाया है, #OperationSindoor,
हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर लूटोगे और भारत चुप रहेगा, हमारी सेना ने यह दिखा दिया कि आतंक और आतंकवादी कहीं हों, दुनिया के किसी कोने में हों, हम वहां भी उनको नहीं छोड़ेंगे। आतंकवाद पर यह प्रहार, उसके लिए मैं भारतीय सेना को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हम सब एक हैं। सारा भारत एक है।
हमें उम्मीद है पाकिस्तान ने कुछ और हठधर्मी दिखाई तो फिर हमारा लक्ष्य अब केवल वह मस्जिद सुभान अल्लाह नहीं होगी जहां से आतंकवादी तैयार करके भारत के अंदर चाहे संसद भवन हो, चाहे मुंबई हो या कहीं भेजे जाते थे, आज जैश के हेड क्वार्टर पर हमला करके भारतीय सेना ने मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को चुनौती दी है कि या तो दुम दबा करके कहीं किसी बिल में घुस जाओ नहीं तो तुम्हारा अब कोई ठिकाना नहीं है,अब तुम्हें कोई नहीं बचा सकता है
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान सीमापार बैठे भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा नीति मजबूत हुई है और सेना का मनोबल ऊंचा हुआ है। भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के लोग सेना पर गर्व करते हैं और हर समय देशहित में खड़े रहते हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर भारत की सैन्य शक्ति का लोहा मनवाया है।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर