मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने तय कार्यक्रम अनुसार अपनी विधानसभा चम्पावत के बनबसा एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे।सीएम ने इस अवसर पर बनबसा नेपाल बॉर्डर स्थित एसएसबी कैंप पहुंच जवानों के साथ दीपावली पर्व मनाया।
सीएम ने एसएसबी जवानों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दे उपहार भी दिए।इस मौके पर उन्होंने जवानों के साथ भोजन भी किया।साथ ही कर्मठता के साथ सीमांत सुरक्षा के लिए ड्यूटी कर रहे जवानों की सराहना की।इस अवसर पर सीएम ने महिला जवानों से मिल उनका उत्साहवर्धन किया। सीएम पुष्कर धामी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार सैनिकों के सम्मान हेतु प्रतिबद्ध है त्योहारों में अक्सर वह सैनिकों के बीच पहुंच अपनी खुसियों को साझा करते है। बीते रोज भी उन्होंने देहरादून में सैनिकों के बीच पहुंच दीपावली पर्व को मनाया वही आज उन्होंने बनबसा भारत नेपाल सीमा सुरक्षा का जिम्मा लिए एसएसबी के जवानों के मध्य पहुंच दीपो के पर्व की खुशियों को साझा किया है।एसएसबी जवानों के साथ दीपावली पर्व मना सीएम अपने गृह क्षेत्र खटीमा को रवाना हो गए।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर