देहरादून
सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति ने विधायक यमकेश्वर रेनु बिष्ट के नेतृत्व में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पुल निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया है। समिति ने कहा है कि गढ़वाल – कुमांउ को जोड़ने वाला यह पुल 20 सालों से लंबित था। अब मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण के लिए 57 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। इससे क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलने की उम्मीद जगी है। समिति ने मुख्यमंत्री से शीघ्र पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन भी करने का अनुरोध किया है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी भी उपस्थित थे।
The post सिंगटाली पुल स्वीकृति के लिए सीएम का जतायाआभार first appeared on MJ.
The post सिंगटाली पुल स्वीकृति के लिए सीएम का जतायाआभार appeared first on MJ.

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर