मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने चमोली तहसील के खैनुरी गांव की लवली और आरुषि की मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रशासन की टीम ने गुरुवार को खैनुरी गांव पहुंचकर अकेले रह रही बच्चियों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई हैं। साथ ही उनकी मां से भी संपर्क कर घर लौटने को लेकर संवाद स्थापित किया है
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि खैनुरी गांव की लवली और आरुषी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें बच्चियां पिता की मृत्यु हो जाने और मां के साथ न होने से हो रही परेशानियों को बता रही थी।
जिसका मा. मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को बच्चियों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। जिस पर गुरुवार को समाज कल्याण विभाग और तहसील प्रशासन की टीम ने खैनुरी गांव पहुंचकर जहां उन्हें आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई हैं। वहीं हरिद्वार में रह रही उनकी मां से संपर्क कर बच्चियों की स्थिति के बारे में बताते हुए संवाद स्थापित किया।
जिस पर महिला की ओर से जल्द घर लौटने की बात कही गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि मामले में उप जिलाधिकारी को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का बच्चियों की पात्रता के अनुरूप लाभ देने और हर संभव मदद करने के आदेश दिए गए हैं।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर