May 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन लोहियाहेड तथा हेलीपेड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आमजन से की भेंट

खटीमा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड तथा हेलीपेड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आमजन से भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न आने दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महामंत्री रमेश चंद्र जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन लोहियाहेड तथा हेलीपेड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आमजन से की भेंट first appeared on MJ.

The post मुख्यमंत्री धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन लोहियाहेड तथा हेलीपेड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आमजन से की भेंट appeared first on MJ.

You may have missed