देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर दुःख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अजीत पवार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए सदैव करुणा, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुःखद हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, सहयोगियों एवं समर्थकों को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड की कैबिनेट ने भी विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा।
The post मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर किया दुःख व्यक्त first appeared on MJ.
The post मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर किया दुःख व्यक्त appeared first on MJ.

More Stories
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा
श्रद्धा, सुरक्षा और सुगमता के उत्कृष्ट समन्वय से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है कांवड़ यात्रा, 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार से अधिक शिवभक्त अब तक लौटे चुके हैं सकुशल
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति