मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और विचार आज भी देशवासियों को प्रेरणा देते हैं तथा भारत के विकास पथ को नई दिशा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
The post मुख्यमंत्री धामी ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किये श्रद्धासुमन अर्पित first appeared on MJ.
The post मुख्यमंत्री धामी ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किये श्रद्धासुमन अर्पित appeared first on MJ.

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर