उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में हुई अनूठी शादी सुर्खियों में हैं। परिजनों की ओर से की गई पहल ने समाज के लिए एक उदाहरण पेश किया है।

कर्णप्रयाग नगर में आयोजित एक विवाह की खूब चर्चा हो रही है। विवाह में की गई अनूठी पहल की वजह परिवार को भी सराहना मिल रही है। दरअसल, यहां एक शादी समारोह में 40 गरीब बच्चों को मुख्य बराती बनाया गया।
इन मुख्य बरातियों को तोहफे में गर्म कपड़े दिए गए। साथ ही बरात पहुंचने पर सभी का माला पहनाकर स्वागत किया। इस बरात की पूरे नगर में चर्चा है। कर्णप्रयाग के उद्यमी रामकृष्ण भट्ट और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट के भतीजे अंशुल भट्ट की शादी 10-11 दिसंबर को आयोजित हुई। सभी परिवारजनों ने निर्णय लिया कि शादी में गरीब बच्चों को मुख्य बराती बनाया जाए।
इसके बाद अखिल भारतीय सेवा अभियान (एमफॉर सेवा) हॉस्टल के 40 बच्चों को शादी में मुख्य बराती के लिए न्योता दिया गया और ट्रैक सूट बांटे। बरात पहुंचने पर सभी बच्चों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
आयोजन में शामिल बच्चे कुछ शर्माते हुए काफी खुश दिखे। भट्ट परिवार ने निर्णय लिया कि भविष्य में किसी भी कार्यक्रम में गरीब बच्चों को पढ़ाई सहित अन्य जरूरत के सामान के लिए मदद की जाएगी। इस पहल की लोगों ने सराहना की है।
एमफॉर सेवा में वर्तमान में 40 गरीब और अनाथ बच्चे रहते है। भट्ट परिवार समय-समय पर बच्चों की मदद करता है। इस प्रकार की पहल से बच्चों का हौंसला बढ़ता है। – विजय पुरोहित, हॉस्टल इंचार्ज।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर