देहरादून
उत्तराखण्ड के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के हाथीबड़कला बाजार में दुकानदारों एवं स्थानीय निवासियों को दीपावली के पर्व पर भेंट करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।
काबीना मंत्री जोशी ने बाजार में घूमकर व्यापारियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, खुशहाली और आपसी सद्भाव का प्रतीक है और हमें एकजुट होकर इस त्योहार को मनाना चाहिए। इस अवसर पर मंत्री ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और स्थानीय स्तर पर व्यापार को सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि दीपावली के पर्व को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और लोकल उत्पादों को अपनाकर मनाएं। उन्होंने बाजार में चाय पर स्थानीय लोगों के साथ संवाद कर दीपावली की खुशियाँ साझा की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने मंत्री गणेश जोशी को भी प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पार्षद भूपेद्र कठैत, मोहन बहुगुणा, मण्डल महामंत्री आशीष थापा, भावना चौधरी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, ओम प्रकाश बवाड़ी, रमेश प्रधान आदि उपस्थित रहे।
The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला बाजार में दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की दी बधाई first appeared on MJ.
The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला बाजार में दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की दी बधाई appeared first on MJ.

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्यों में न बरती जाए किसी प्रकार की शिथिलता
Unlocking the Pharaoh’s Fortune: Top 5 Ancient Egypt Themed Slots of All Time