सतपुली (पौड़ी)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व लगातार विकास के नये नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। यदि हम चौबट्टाखाल विधानसभा की बात करें तो सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में ही 56 करोड़ 34 लाख 97 की लागत से बहु प्रतिक्षित झील का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जबकि 01 करोड़ 61 लाख 44 हजार की धनराशि से
निर्रमाणाधीन नगर पंचायत भवन का कार्य पिचानव्वे प्रतिशत पूरा हो चुका है।
उक्त बात प्रदेश पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने रविवार को एक स्थानीय वेडिंग प्वाइंट में सतपुली नगर पंचायत के दसंवे नयार घाटी पंचायत महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कही।
महाराज ने कहा कि वह नगर पंचायत सतपुली सहित पूरे क्षेत्र को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा 76 लाख की लागत से दंग्लेश्वर महादेव मन्दिर में स्नानागर निर्माण व सौन्दर्यकरण का कार्य करवाने के साथ-साथ सतपुली में 02 करोड 81 लाख की लागत से बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शुलभ शौचालय व पार्किंग का कार्य किया गया है। ओडल बडा में गौशाला निर्माण हेतु 76 लाख रुपये स्वीकृत किये गये थे उसका कार्य भी पूर्ण हो गया है। पर्यटन विभाग से सतपुली में
04 करोड 42 लाख 65 हजार
की लागत से चालीस शय्याओं के पर्यटन आवास गृह के निर्माण का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। नगर पंचायत क्षेत्र में पार्किंग की कमी को देखते हुये क्षेत्रीय जनता की मांग पर 03 करोड 52 लाख 53 हजार की धनराशि से कार पार्किंग के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।
महाराज ने कहा कि सिंचाई विभाग से सतपुली में 02 करोड 37 लाख 88 हजार रुपये की लागत से निरीक्षण भवन एवं डोरमेट्री निर्माण कार्य चल रहा है। पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिये 25 करोड 56 लाख की धनराशि से सतपुली नगरीय पम्पिंग पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। गुमखाल व सतपुली के मध्य मोटर मार्ग के चौडीकरण व सुदृढिकरण हेतु 4 सौ करोड की स्वीकृति के साथ निर्माण कार्य चल रहा है। इससे पूर्व इस मोटर मार्ग के नवीनीकरण पर छह करोड व्यय किये गये। उन्होंने कहा कि नयार घाटी का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता रही है। जिसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।
सतपुली नगर पंचायत के दसंवे नयार घाटी पंचायत महोत्सव में नगर पंचायत सतपुली के चैयरमैन जितेन्द्र चौहान, संयोजक जगदम्बा डंगवाल, लैन्सडाउन विधायक दलीप रावत, सिंचाई सलाहकार ऋषि कण्डवाल, युवा भाजपा नेता सुयश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला भण्डारी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक डुकलान, भाजपा जिला अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र टम्टा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, बी0के0टी0सी के पूर्व सदस्य पुष्कर जोशी, भाजपा जिला महामंत्री महिपाल नेगी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सर्वेन्द्र पहाड़ी, राकेश नैथाणी, शैलेन्द्र दर्शन,
जिला पंचायत सदस्य बलवन्त सिंह नेगी, महेन्द्र राणा, संजय कुकरेती, लोकेश वर्मा, अचला नन्द डोबरियाल, प्रिन्स भट्ट, अजय कुमार, अमन महाजे, रोहन नेगी, सत्यरानायण वेदी, नगर पंचायत के सभासद चन्द्रमोहन, दीपिका मिंया, रिंकी देवी, अमित रावत, मकान मिया, एस०डी०एम० श्रीमती रेखा आर्य, सहित अनेक अधिकारी,कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं, उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष
उम्मेद सिंह रावत एवं संचालन नरेश सुन्दरियाल ने किया।
The post कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सतपुली नगर पंचायत के दसंवे नयार घाटी पंचायत महोत्सव में किया प्रतिभाग, नयार घाटी का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता: महाराज first appeared on MJ.
The post कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सतपुली नगर पंचायत के दसंवे नयार घाटी पंचायत महोत्सव में किया प्रतिभाग, नयार घाटी का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता: महाराज appeared first on MJ.

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्यों में न बरती जाए किसी प्रकार की शिथिलता
Unlocking the Pharaoh’s Fortune: Top 5 Ancient Egypt Themed Slots of All Time