जनपद देहरादून में विभिन्न संगठनों के धरना-प्रदर्शन हेतु सहस्त्रधारा रोड़ स्थित एकता विहार में स्थान चिन्हित किया गया है, किन्तु प्रायः यह देखा जा रहा है कि विभिन्न शिक्षक-कर्मचारी संगठनों द्वारा ननूरखेड़ा, तपोवन रोड़, देहरादून स्थित विद्यालयी शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय कार्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे शासकीय कार्य अनावश्यक रूप से प्रभावित हो रहा है।
उक्त के दृष्टिगत ननूरखेड़ा, तपोवन रोड़, देहरादून स्थित विद्यालयी शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय कार्यालयों (यथा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय, राज्य परियोजना कार्यालय / सीमेट, एस.सी.ई.आर.टी.) में किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन तत्काल प्रभाव से निषिद्ध किया जाता है। यदि किसी भी संगठन द्वारा उक्त आदेश के पश्चात भी विद्यालयी शिक्षा विभाग के कार्यालयों में कोई धरना-प्रदर्शन किया जाता है तो, सम्बन्धित संगठन के विरूद्ध विधिसम्मत कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर