देहरादून
पूर्व विधायक सुरेश राठौर को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े कथित ऑडियो वायरल मामले समेत अन्य आरोपों के संबंध में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
परमेंद्र डोभाल ने बताया कि कुछ समय पूर्व वायरल हुए एक कथित ऑडियो के मामले में भाजपा के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले और अन्य संबंधित बिंदुओं पर जांच के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुरेश राठौर को गिरफ्तार किया।
इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां सीजेएम कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
इस कार्रवाई के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
The post देहरादून से बड़ी खबर : पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए first appeared on MJ.
The post देहरादून से बड़ी खबर : पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर
मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, 23.32 करोड़ की लागत को मिली मंजूरी