बिना बारिश और बर्फबारी के भी न्यूनतम तापमान माइनस 1 से 10 डिग्री तक जा रहा है, तो वहीं हर्षिल घाटी में दिन में अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री तक रह रहा है। शाम चार बजे के बाद यह माइनस 1 से देर रात तक माइनस 8 डिग्री न्यूनतम जा रहा है।
उत्तरकाशी जनपद में सूखी ठंड के बीच ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान माइनस 10 डिग्री तक जाने के कारण गंगोत्री धाम में नदी जमने लगी है। वहीं, धाम और हर्षिल घाटी में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। साथ ही वहां लोहे के पाइप फटने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गंगोत्री धाम में इन दिनों बिना बारिश और बर्फबारी के भी न्यूनतम तापमान माइनस 1 से 10 डिग्री तक जा रहा है, तो वहीं हर्षिल घाटी में दिन में अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री तक रह रहा है। शाम चार बजे के बाद यह माइनस 1 से देर रात तक माइनस 8 डिग्री न्यूनतम जा रहा है
धराली निवासी मंजुल पंवार ने बताया कि तापमान में भारी गिरावट आने के कारण पानी की आपूर्ति बंद हो गई है।
कई स्थानों पर पानी की आपूर्ति के लिए लगाए गए लोहे के पाइप भी फट गए हैं। हालांकि आपूर्ति पूरी करने के लिए रबर के पाइप लगाए जा रहे हैं, लेकिन वह भी रात्रि में तापमान गिरने के कारण फट रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी भी जमने लगी है। यहां पर भी नदी में बर्फ और उसकी सिलियां दिख रही है। नदी में पानी बहुत ही कम मात्रा में है

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर