देहरादून
ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के पत्रकार प्रतिनिधियों ने विगत दिवस अपर सचिव मुख्यमंत्री, महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग तथा उपाध्यक्ष मदेविप्रा श्री बंशीधर तिवारी से उनके कार्यालय में भेंटकर सकारात्मक, रचनात्मक और राष्ट्रवादी पत्रकारिता को उनके समर्थन तथा सहयोगी भावना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । प्रतिनिधि पत्रकारों ने विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के सत्यापन प्रक्रिया को समर्थन देते हुए कहा कि पत्रकारिता की आड में अवांछित गतिविधियों को कतई समर्थन नही दिया जाना चाहिए ।
प्रतिनिधिमंडल ने न्यूज पोर्टल्स की टेंडर प्रक्रिया पूरा हुए काफी समय हो जाने पर पात्र पोर्टल्स की सूची सार्वजनिक करने की मांग भी की ।
प्रतिनिधिमंडल में ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स ऐसोसियेशन उत्तराखंड के महामंत्री रवींद्र नाथ कौशिक, कोषाध्यक्ष राज कमल गोयल, अनुशासन समिति संयोजक राजकुमार ग्रोवर, अमजा देहरादून के अध्यक्ष सोनू सिंह, राष्ट्रीय सहारा के निवर्तमान संपादक जीतेन्द्र नेगी आदि मौजूद रहे ।
The post अमजा प्रतिनिधि मंडल ने की महानिदेशक सूचना से शिष्टाचार भेंट first appeared on MJ.
The post अमजा प्रतिनिधि मंडल ने की महानिदेशक सूचना से शिष्टाचार भेंट appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर
मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, 23.32 करोड़ की लागत को मिली मंजूरी