आईफा अवॉर्ड जीतने के बाद सिंगर जुबिन नौटियाल देहरादून पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया।
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (आईफा) अवार्ड में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतने के बाद पहली बार देहरादून पहुंचने पर जुबिन नौटियाल का भव्य स्वागत किया गया। देहरादून एयरपोर्ट पर उनके सैकड़ो प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद जुबिन नौटियाल एयरपोर्ट से अपने घर देहरादून को रवाना हुए।
जुबिन नौटियाल एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। गले में गेंदे के फूल की माला पहने जुबिन नौटियाल हाथ जोड़ते हुए देहरादून एयरपोर्ट के टर्मिनल से बाहर निकले। इसके बाद उनके प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। काफी देर तक प्रशंसक उनके साथ फोटो और सेल्फी लेते रहे। इसके बाद वह देहरादून अपने घर को रवाना हुए।

अवार्ड लेते समय जुबिन ने कहा था कि यह अवॉर्ड उनके प्रशंसकों व उनके परिवार को समर्पित है। जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया है। उस वक्त कार्यक्रम के उनके माता-पिता भी मौजूद थे। यह उनके करियर का दूसरा आईफा अवार्ड बताया जा रहा है।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर