हल्द्वानी नगर में बिना पंजीकृत अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाई हो रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम में हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रविवार को अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच कई मदरसों को सील किया।
हल्द्वानी नगर में बिना पंजीकृत अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाई हो रही है। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील किया जा रहा है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। करवाई अभी चल रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ
पदोन्नती पर एसएसपी देहरादून द्वारा पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पद्दोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा