पवित्र बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और धाम की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से, बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में प्रवेश करने से पूर्व स्थित देवदर्शिनी बैरियर पर बद्रीनाथ पुलिस द्वारा इन दिनों वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है
यह चैकिंग अभियान विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति धाम क्षेत्र में प्रतिबंधित वस्तुएं, विशेष रूप से शराब, लेकर प्रवेश न करे। चैकिंग के दौरान, पुलिस ने कई ऐसे व्यक्तियों को पकड़ा जो चोरी-छिपे अपने बैगों या वाहनों में शराब छिपाकर लाने का प्रयास कर रहे थे।
बद्रीनाथ पुलिस ने ऐसे सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए मौके पर ही पुलिस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पकड़ी गई समस्त अवैध शराब को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट कर दिया गया।
इसके साथ ही, शराब लाने वाले व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में वे इस प्रकार की किसी भी गतिविधि में शामिल न हों। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बद्रीनाथ धाम एक अत्यंत पूजनीय और पवित्र स्थल है, और यहां किसी भी प्रकार के नशे का सेवन या बिक्री धाम की मर्यादा के सख्त खिलाफ है।
बद्रीनाथ पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और आगंतुकों से विनम्र अपील की है कि वे धाम की पवित्रता का सम्मान करें और नियमों का पालन करते हुए अपनी यात्रा करें। पुलिस का यह सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि धाम क्षेत्र की शांति और व्यवस्था बनी रहे।

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्यों में न बरती जाए किसी प्रकार की शिथिलता
Unlocking the Pharaoh’s Fortune: Top 5 Ancient Egypt Themed Slots of All Time