देहरादून
अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनाँक: 23-06-2026 की रात्री को कोतवाली पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली की चंद्रबनी की तरफ चोटिया बाबा मंदिर के पास निर्माणाधीन हाइवे के पास 03 संदिग्ध अभियुक्त घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पुलिस टीम को निर्माणाधीन हाईवे पर पुलिया के नीचे तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे दिखाई दिये। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा दबिश देते हुए मौके से पकड लिया गया। पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने नाम क्रमशः 1-फरहान पुत्र शौकीन 2- फरमान बेग पुत्र शफीक बेग तथा 3- जैद पुत्र इकबाल बताया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से 01 पिस्टल 32 बोर, 02 खाली मैग्जीन, 02 जिंदा कारतूस, 02 देशी तमंचे 315 बोर तथा 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए।
अभियुक्तो से बरामद अस्लहों के सम्बन्ध में पूछने पर उनके द्वारा बताया कि उक्त अस्लहे फरहान तथा जैद अपने गाँव लंढौरा से किसी से लेकर फरमान को बेचने के लिए लाये थे। दिनांक 14-06-26 को भुड्डी गावं में हुए सोहेल हत्याकाण्ड में शाहिद हारुन द्वारा प्रयोग की गई पिस्टल भी अभियुक्त फरहान द्वारा ही उपलब्ध कराई गई थी। अभिुयक्त उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में कोतवाली पटेलनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-366/2026 में वांछित चल रहा था, अभियुक्त के लगातार फरार चलने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त फरहान बेग की गिरफ्तारी पर 15000 रुपये का ईनामी घोषित किया गया था। मौके से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली पटेल नगर पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1-फरमान बेग पुत्र शफीक बेग निवासी नूर इनक्लेव आजाद काँलोनी कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र 21 वर्ष
2-जैद पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला हजरत बिलाल लढौरा हरिद्वार उम्र 18 वर्ष
3-फरहान पुत्र शौकीन निवासी हजरत बिलाल मोहल्ला लढौरा हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
*बरामदगी:*
01: 01 पिस्टल 32 बोर 02 खाली मैगजीन,02 जिन्दा कारतूस
02: 02 देशी तमंचा 315 बोर ,04 जिन्दा कारतूस
01 देशी तमंचा 315 बोर ,02 जिन्दा कारतूस
*पुलिस टीम:*
01: व0उ0नि0 प्रमोद शाह कोतवाली पटेलनगर
02: उ0नि0 जयवीर सिंह चौकी प्रभारी आईएसबीटी पटेलनगर
03: उ0नि0 बलवीर सिंह
04: का0 गौरव कुमार
05: का0 विश्वास चौधरी
06: का0 नितिन कुमार
एसओजी टीम:
1-उ0नि0 संदीप कुमार (प्रभारी एसओजी टीम देहरादून)
2-हे0का0 चमनकुमार
3-का0 ललित कुमार
4-का0 देवेन्द्र कुमार
The post 15 हजार रू0 का ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस के शिंकजे में, ईनामी अभियुक्त सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार first appeared on MJ.
The post 15 हजार रू0 का ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस के शिंकजे में, ईनामी अभियुक्त सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार appeared first on MJ.

More Stories
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश, मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का किया सम्मान, 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था–सीएम