हरिद्वार सलेमपुर के घनी आबादी वाले इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक प्लास्टिक पन्नी और चमड़े के कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि आसपास की रिहायशी इमारतों को भी अपनी चपेट में लेने का खतरा पैदा हो गया।
घटना के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का काम जारी है। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती आशंका है कि शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री के कारण यह हादसा हुआ होगा।
प्रशासन ने फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
सबसे बड़ा सवाल ये—
आख़िर क्यों रिहायशी इलाकों में चल रहे हैं ऐसे खतरनाक गोदाम?क्या किसी बड़ी लापरवाही का नतीजा है ये आग

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्यों में न बरती जाए किसी प्रकार की शिथिलता
Unlocking the Pharaoh’s Fortune: Top 5 Ancient Egypt Themed Slots of All Time