देहरादून
आमजन को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* द्वारा सभी अधीनस्थों को जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरुक किए जाने के निर्देश दिए गए हैं ,
उक्त निर्देशों के क्रम में थाना बसंत विहार पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन किए जाने हेतु आम जनों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाते हुए, उन्हें कभी भी सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा से समझौता न करने एवं सदैव यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।
इस दौरान आमजन को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई एवं सभी को सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोट से बचाव के लिए हेलमेट कितना जरूरी है का महत्व समझाया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनता ने हमेशा हेलमेट पहनने का संकल्प लिया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान देहरादून पुलिस द्वारा सभी आम जनमानस से अपील की गई, की देहरादून पुलिस आपकी सुरक्षा के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्धता है, सभी से अनुरोध है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करें, दुपहिया वाहन पर सदैव हेलमेट पहने, यातायात नियमों का पालन करने के लिए अपने परिजनों एवं आसपास रहने वाले व्यक्तियों को भी जागरूक करें।
The post हेलमेट क्यों है जरूरी, पर दून पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, दोपहिया चालकों को निःशुल्क वितरित किए हेलमेट, चालकों ने हमेशा हेलमेट पहनने का लिया संकल्प first appeared on MJ.
The post हेलमेट क्यों है जरूरी, पर दून पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, दोपहिया चालकों को निःशुल्क वितरित किए हेलमेट, चालकों ने हमेशा हेलमेट पहनने का लिया संकल्प appeared first on MJ.

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्यों में न बरती जाए किसी प्रकार की शिथिलता
Unlocking the Pharaoh’s Fortune: Top 5 Ancient Egypt Themed Slots of All Time